|
|
DESK OF VICE CHANCELLOR |
डॉ. लक्ष्मण चतुर्वेदी, प्रथम कुलपति, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय वि.वि.) के संपत्ति की घोषणा |
गुरु
घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पिछले ढ़ाई दशकों में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाई है. इस विश्वविद्यालय ने न केवल उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, वरन् समकालीन जरुरतों के साथ मानव संसाधन
के विकास के लिए वृहत कार्यक्षेत्र मुहैया कराया है. इन सबसे परे, यह विश्वविद्यालय ऐसे जिज्ञासु मनोवृत्ति के छात्रों के लिए हैं,
जो विशेष शैक्षणिक क्षेत्रों में रूचि लेते हुए अपने ज्ञान के क्षितिज का विस्तार करना चाहते हैं विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों
सहित शैक्षणिक संसाधनों की व्यवस्था विज्ञान व तकनीकी, व्यावसायिक अध्ययन, चिकित्सा शिक्षा, जैव विज्ञान,
प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला व मानविकी, सूचना प्रौद्योगिकी,विधि,शारीरिक शिक्षा आदि के क्षेत्रों में
विचारों के विकास व विनिमय के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है. सभी लोगों को समान रूप से गुणवत्तापूर्ण
शिक्षा उपलब्ध कराना हमारा ध्येय है. हालांकि विश्वविद्यालय शैक्षणिक, सांस्कृतिक व बौध्दिक विकास के लिए संसाधन
उपलब्ध कराता है, फिर भी छात्रों की खुद के सामर्थ्य के प्रति
प्रतिबध्दता उन्हें अधिकतम फायदा
दिला सकती है.
केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रूप में इस विश्वविद्यालय के उन्नयन से चुनौतियां बढ़ी हैं और समान रूप से अपेक्षाएं भी.इस विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा व गुणवत्ता को विश्व के अग्रणी विश्वविद्यालयों की अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए समर्पित भाव से कड़ी मेहनत करें. उम्मीद है कि इस वेबसाइट में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों व कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उन सभी लोगों के लिए मददगार साबित होगी, जो विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में रूचि रखते हैं विश्वविद्यालय के किसी भी विषय क्षेत्र में सुधार के लिए प्रतिक्रियाओं एवं सुझावों का स्वागत है.
प्रो.लक्ष्मण चतुर्वेदी
प्रथम कुलपति
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विवि)
बिलासपुर (छ.ग.)
ई-मेल - laksh44@rediffmail.com
दूरभाष क्र. - 9827122551
जन्मतिथि - 07.04.1944
|
Copyright © 2010 G G V, Bilaspur. All Rights Reserved | GGV Disclaimer |
Best Viewed - 1024 X 768 |